Monday, March 23, 2020

कोरोना: सतर्कता ही बचाव। डॉ गिरधर हेडा, फैमिली फिजिशियन द्वारा इस वायरस के संबंध में लक्षण, उपाय व बचाव की जनजागृति का प्रयास।

पिछले माह चीन में कोरोना वायरस नामक बिमारी की उत्पत्ति हुई। शुरूवात मे तो यह जानवारो से इन्सानो को हुई, बाद मे इंसानो से इंसानो मे फैलनी लगी। वहां से दूसरे प्रांतो मे, दूसरे देशो में फैलने लगी। अब जानवारो से फैलाव पर कन्ट्रोल हो गया है मगर इंसानो से बीमारी फैल रही है। 

इसके कीटाणु या वायरस 10 से 15 दिन जीवित/सक्रीय रहते है, उस दौरान इसके मारिज के संपर्क में आनेवाले इसका शिकार हो सकते है। इसके लक्षण साधारण सर्दी जुकाम जैसे ही होते है इसलिए निदान कर पाना मुश्किल होता है, गीली खांसी या बहती सर्दी इसमें बहोत ही कम पाई जाती है, प्रमुख्य से इसके मरीज में सुखी सर्दी खांसी होती है। यही इसका (डिफरेंशियल डायग्नोसिस) differential diagnosis है। 

कोरोना का मरीज आपके सामने है तो उस के द्वारा गिरे  खांसी या छींक के ड्रोपलेट्स से या उसे छू कर वही हात चेहरा, नाक, आँखों पर लगाने से आपको इंफेक्शन हो सकता है. इसलिए आप लोगों से हाथ न मिलाये, गले न मिले,  बातचीत के दौरान 3 फिट या 1 मीटर दूर ही बैठे ताकि ड्रोप्लेट्स आपके उप्पर ना आएं. निरंतर हाथ कम से कम 25 सेकंड तक साबुन या सैनिटाइजर से साफ करें, जहां पर ड्रॉप्लेट्स गिरे वो जगह साफ करें, कपड़े धोने डाल दे, वुलेन के कपड़े हो तो 4 घंटे धूप में रखे. यह वायरस मेटल पर 12 घंटे, कपडे पर 8 घंटे जीवित रहता है. मास्क का उपयोग कुछ हद तक बचाव करता है. 

पिछले कुछ वर्षो का रिकॉर्ड देखे तो एक एक कर हमारे यहां डेंगू, ईनफ्लुएंज़ा, मलेरिया, चिकेन्गुनिया एवम बहोत सारे वायरस दस्तक दे चुके है. कोई थोड़ा कम कोई थोड़ा ज्यादा घातक है. कुछ समय बहोत टेंशन, डर का माहौल रहा फिर धीरे धीरे जैसे वायरस पर काबु कर लिया गया स्तिथि सामान्य हो गई। फर्क इतना है के अभी वाले वायरस का नाम कोरोना है. यह खत्म होगा तो इसकी जगह दूसरा वायरस ले लेगा. 

इसलिए मेरी सलाह है के हम सभी वायरस से लड़ने की हमारी प्रतिकार शक्ति बढाते रहे, ताकि कोई भी वायरस आये उससे प्रतिकार करने, उसका सामना करने हम तैयार रहेंगे. इम्युनिटी या प्रतिकार शक्ति शराब, तम्बाखू, अनावश्यक दवाईयां आदि व्यासनों से घटती है. आप बॉडी मास इंडेक्स नार्मल रखे, हरी सब्जियां, फल, अंकुरित, प्रोटीन भरपूर लेते रहिये, नियमित व्यायाम करें, योग मेडिटेशन, ब्रीदिंग (breathing) एक्सरसाइज करें, समयबद्धता का पालन करे. डायबिटीज, उच्च रक्तदाब आदि को नियंत्रण में रखे. कौन सी बीमारी कब आएगी यह हम कह नही सकते किन्तु प्रतिकार शक्ति अच्छी रहने से हम उस से मुकाबला कर सकेंगे एवम हानि कम होगी. कोरोना वायरस पर प्रिकॉशन पूरा ले किन्तु हंगामा न करे, लोगों में डर न बनाये, अफवाएं न फैलाये. सरकार और चिकित्सकों की सलाह का पालन करें। 

हमारा काम हम जिम्मेदारी और अनुशासन से करते रहे, बाकी उप्पर वाले पर छोड़ दे। हमारी भारतीय संस्कृति यही कहती है।

YouTube link: https://youtu.be/B4z1AEGaRcA

डॉ गिरधर हेडा।
फैमिली फिजिशियन,
नागपुर।
मो: 98 22 22 76 77
______________________________________________

English Version


The disease called corona virus originated in China last month. Initially, it spread among human beings from animals, then later it begin to spread from humans to humans. From there it got spread to other provinces and other countries as well. 

Now the spread because of animals has been controlled but the disease is spreading from infected humans on a mass scale. Its germs or viruses live / activate for 10 to 15 days, during which those who come in it's contact can fall prey to it. It's symptoms are similar to the common cold so it is difficult to diagnose. Wet cough or running cold is rarely found in it. This is its differential diagnosis.

If the corona patient is in front of you, then you may be infected by the same droplets of cough that fell on the table on your face and by touching your face, eyes and nose by your infected hands. Therefore, you should not mix with, not embrace, not shake hands, maintain a distance of 3 feet or 1 metre while communicating with people whether infected or not. Frequently wash your hands with soap or sanitizer for at least 25 seconds, clean the place where the droplets fall, dispose off the clothes for washing, put woolen clothes in the sun for 4 hours. This virus survives 12 hours on metal, 8 hours on clothes. The use of face masks protects to some extent. 

If we look at the record of the last few years, one by one, we have faced been attacked by number of viruses like Dengue, Influenza, Malaria, Chikanguniya and many more. For some time there was a lot of tension, fear, panic and then it got controlled. After some interval some different virus came. The only difference is that the current virus name is Corona. Intensity might differ. If it gets controlled, it will be taken over by another virus. 

Therefore my advice is that we all keep increasing our retaliatory power to fight the virus, so that we will be ready to face if any virus attacks us . Immunity or retaliatory power decreases with excess consumption of alcohol, tobacco, unnecessary medicines, etc. You should keep body mass index normal, eat green vegetables, fruits, sprouts, plenty of protein, do regular exercise, yoga, meditation, exercises. Adhere to timeliness. Keep diabetes, high blood pressure etc. under control. We cannot say which disease will come and when, but with good retaliatory power, we will be able to combat it and the loss will be reduced. Take complete precautions as advised by doctors and government on corona virus, but do not create a ruckus, do not create fear among people, do not spread rumours. Follow what has been advised diligently and leave the rest to the desire of almighty. This is what our  Indian culture says.


YouTube link: https://youtu.be/B4z1AEGaRcA

Dr Girdhar Heda,
Family Physician,
Nagpur.
M: 98 22 22 76 77.

No comments:

Post a Comment

'BASICS' : Always the SUPREME yardstick

Unless and until the ' BASICS ' are in the right place, all other things would eventually fall into the category of appeasement. App...