Monday, January 22, 2024

राम किसके घर आयेंगे?

वनवास से लौटकर वापस राम घर आयेंगे। पर समस्या यह है की राम तो एक ही है। किस किस के घर आयेंगे?? किसी व्यक्ति या समाज का निरादर करके, जय श्री राम कहने भर से राम नही आयेंगे।

तो ध्यान से सुने और समझे..

जो पिता की एक आवाज पर सुख, सुविधा और ऐश्वर्य त्याग ने को तयार हो, राम उसके घर आयेंगे।

जो भाई बंधु के लिए सारी संपत्ति त्यागने का बड़ा मन रखे, राम उसके घर आयेंगे।

जो नारी सम्मान के लिए पूरी हुकूमत से लड़ने तैयार हो, राम उसके घर आयेंगे।

जो जल, पृथ्वी, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार हो, जो समाज में फैली कुरीतियां जैसे आतंकवाद, कन्या भ्रूण हत्या से लड़ने तैयार हो, राम उनके घर आयेंगे।

जिस दिन हम सब ये सब करने, त्याग करने तैयार हो जाएंगे, हमे साक्षात भगवान राम के दर्शन हो जायेंगे।

राम कोई इंसान या भगवान ही नहीं, वो तो एक त्याग की भावना है जो करना चाहे तो बहोत ही आसान है और ना करना चाहो तो बहोत कठिन।

राम करुणा, त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते है। उन्होंने मर्यादा, विनम्रता, धैर्य और पराक्रम का सर्वोश्रेष्ठ उदाहरण संसार के सामने प्रस्तुत किया है। 

इसलिए राम उन्ही के घर आयेंगे जो राम नाम को अपने आचरण में लाने का प्रयास करेंगे।

राम हर पल में है, राम हर सांस में है
राम कण कण में है, राम समर्पण में है
राम से ही आशा है, राम से ही आस है
प्रारंभ में राम है, अंत में राम है
करुणा में राम है, भक्ति सत्संग में राम है
मित्र कल्याण के मंथन में राम है, शत्रु के चिंतन में राम है
अतीत में राम है, वर्तमान में राम है, 
भविष्य में राम है, अनंतकाल में राम है, 
राम ही राम है, राम ही राम है। 

                  जय श्री राम। जय सिया राम।

(The blog writer/compiler is a Management Professional and operates a Manpower & Property Consultancy Firm. 

Besides, he is -

1) Ex President of "Consumer Justice Council", 
2) Secretary of "SARATHI".
3) Member of "Jan Manch".
4) Holds "Palakatva of NMC".
5) Para Legal Volunteer, District Court,  
6) RTI Activist.
7) Core Committee Member of Save            Bharat Van Movement.
8) Member of Alert Citizen Group, Nagpur 
Police.
9) Ex Member of Family Welfare Committee formed under the guidelines of Hon. Supreme Court.

Twitter: @amitgheda.

'BASICS' : Always the SUPREME yardstick

Unless and until the ' BASICS ' are in the right place, all other things would eventually fall into the category of appeasement. App...